देहरादून, दिसम्बर 24 -- आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड के गांधी कहे जाने वाले इंद्रमणि बडोनी की 100वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। बुधवार को इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पार्टी ने केंद्र सरकार से बडोनी को भारत रत्न देने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि बडोनी ने अपना पूरा जीवन राज्य आंदोलन और उत्तराखंडियों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलकर अलग राज्य की नींव रखी। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए। इस दौरान शैलेश तिवारी, आकेश भट्ट, केजी बघेल, राजेंद्र सिंह, यामिनी आले, शरद जैन, अनिल शर्मा, एमएल कनोजिया, शहजाद यूसुफ, कमल राणा, वीके बजाज, गौरव उनियाल और राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.