देहरादून, दिसम्बर 24 -- उत्तराखंड क्रांति दल ने इंद्रमणि बडोनी के शताब्दी जन्मदिवस के अवसर पर घंटाघर पर प्रतिमा का माल्यार्पण कर उत्तराखंड को बचाने का संकल्प लिया । बुधवार को केंद्रीय कार्यालय उत्तराखंड क्रांति दल में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सभी पदाधिकारी ने स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। केंद्रीय महामंत्री किरन रावत ने बोला कि आज जहां पूरे उत्तराखंड को पर्वतीय गांधी के शताब्दी जन्म दिवस पर हर्षोल्लाह से मनाया जाना चाहिए था वहीं दूसरी ओर भाजपा महानगर देहरादून की सड़कों पर रैली निकाल कर जनता के पैसों को खपा रही है। दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि उत्तराखंड की जनता जिन पर पहाड़ी जानवर लगातार हमला कर रहे हैं और जनता निवाला बनती जा रही है उनकी कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। आपदा प्र...