हापुड़, जून 6 -- इंद्रप्रस्थ शैक्षिक संस्थान जरौठी गढ़ रोड हापुड़ में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें एकेपी इंटर कॉलेज की मेधावी छात्राओं को प्रतीक चिन्ह, मैडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रबंध समिति के पदाधिकारी डॉ.विकास अग्रवाल ने कहा कि निरंतर सफलता के लिए परिश्रम अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प होना जरूरी है। पदाधिकारी डॉ.विपिन गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान केवल पुरस्कार नहीं बल्कि आगे बढ़ने की प्रेरणा है। आप दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। पदाधिकारी दीपक बाबू ने कहा कि ज्ञान, कौशल और प्रतिभा से माता पिता एवं शिक्षकों का नाम रोशन किया है। संस्थान के निदेशक प्रो.जगबीर सिंह, डॉ.संजीव भारद्वाज, डॉ.मंजु सिंह, डॉ.भारती गुप्ता, मंगलसैन गुप्ता, लोकेश कुमार, अवधेश त्यागी, संदीप कुमार, सचिन त्यागी, निधि सिंह, अंजु, डॉ.तन...