नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- तीन दिवसीय इंद्रप्रस्थ नृत्य महोत्सव का रविवार को दिल्ली पर्यटन, दिल्ली सरकार द्वारा आयोजन के बाद समापन हुआ। महोत्सव में भारत और विदेशों से आए 150 से अधिक कलाकारों ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य परंपराओं की विविधता प्रस्तुत की। दिल्ली के पुराने ऐतिहासिक स्मारकों में से एक की पृष्ठभूमि में आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग नृत्य शैलियों के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय नृत्य की परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया। आयोजन का उद्देश्य समकालीन दर्शकों के बीच शास्त्रीय नृत्य परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें प्रोत्साहित करना था। महोत्सव में पद्मश्री, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित कलाकारों और नृत्य समूहों ने भी प्रस्तुति दी। महोत्सव में दिल्ली की नाट्यतरंगिणी ने कुचिपुड...