आगरा, दिसम्बर 29 -- बोदला-बिचपुरी रोड स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के लोग कई वर्षों से क्षेत्र में रोड व नाली निर्माण के कार्य को लेकर नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं। नगर निगम कहता है कि कॉलोनी उनकी सीमा में नहीं आती। ग्राम प्रधान के पास जाते हैं तो प्रधान कहता है कि कॉलोनी गांव की सीमा में नहीं आती। 20 वर्षों से कॉलोनी के लोग इसी समस्या से परेशान हैं। सोमवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी के नेतृत्व में रोड जाम कर दिया। मौके पर आए नगर निगम के अधिकारी ने एक सप्ताह में निरीक्षण की बात कही। धरना देने वालों में इरफान सैफी, कृष्ण गोपाल उपाध्याय, अश्वनी शर्मा, संजय भारती, ताजुद्दीन खान आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.