सासाराम, अप्रैल 30 -- डेहरी, एक संवाददाता। इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के बडीहा गांव के समीप सड़क किनारे परिजनों के साथ रह रही एक इंटर की छात्रा की रहस्यमय तरीके से गायब होने का संगीन मामला सामने आया है। छात्रा के गायब होने व उसी घर में कई जगहों पर खून के धब्बे पाए जाने के मामले ने पुलिस की उलझनें बढ़ा दी है। सूचना के बाद पहुंचे एएसपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं छात्रा के पिता के बयान पर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...