सासाराम, मार्च 7 -- डेहरी, एक संवाददाता। इंद्रपुरी क्षेत्र के बडीहा गांव में मां राज राजेश्वरी दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार शाम विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता ई. सूर्यनाथ पांडेय ने की। मुख्य अतिथि बिहार प्रांत के क्षेत्र प्रचारक रामनवमी प्रसाद ने कार्यक्रम का शुभारंभ भारत मां के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर की गई। तत्पश्चात भारत माता के जयनारे लगाये गये। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में पूरे भारत में शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। अंत में सभी महिला व पुरुषों को हिंदुत्व का पाठ पढ़ाते हुए एकजुट रहने का संकल्प दिलाया गया। मौके पर सरपंच मालती देवी, भाजपा नेत्री गंगा कुमारी, विमला पांडेय, वार्ड सदस्य गणेश पांडेय, पंच आनंद कुमार पांडे, अजय यादव, नीलकमल पांडेय, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.