बरेली, मई 25 -- पुलिस ने रायपुर हंस के इंद्रपाल हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए मृतक के सगे भाई को हत्या के आरोप में जेल भेजा है। उसके पास से तमंचा और कारतूस के खोखा बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में आरोपी भाई ने इंद्रपाल से परेशान होने और विरोधियों को फंसाने के लिए हत्या की बात स्वीकार की है। फरीदपुर के रायपुर हंस में 30 अप्रैल की रात इंद्रपाल की झोपड़ी में सोते समय तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उसके भाई उमेश पाल सिंह ने गांव के ऋषिपाल, सर्वेश कुमार, संगम, विकास, तेजपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- इंद्रपाल हत्याकांड का खुलासा, भाई ही निकला कातिल एसएसपी अनुराग आर्य ने इंस्पेक्टर फरीदपुर राधेश्याम को खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी। पुलिस की जांच में मुकदमे में नामजद किसी भी व्यक्ति की इस हत्याकांड में कोई ...