इंद्रधनुष चित्रांकन प्रतियोगिता में 150 बच्चों ने लिया हिस्सा
धनबाद, सितम्बर 3 -- धनबाद। शिल्पराज एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स धनबाद की ओर से आयोजित इंद्रधनुष ड्रॉइंग प्रतियोगिता में तेलंगाना के बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में तेलंगाना के महात्मा ज्योतिबा फुले तेलांगना बैकवर्ड कास्ट वेलफेयर रेसीडेंसियल एजुकेशनल इंस्टीच्यूट सोसाइटी के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी बच्चों को उनकी कला के लिए प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। तेलंगाना के शिक्षकों ने शिल्पराज एवं राजीब अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम बच्चों को प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतरीन अवसर मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.