इंद्रदेव सिंह हत्याकांड में आज सुनाई जाएगी सजा
लखनऊ, जुलाई 6 -- लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्रदेव सिंह हत्याकांड के मामले में आरोपियों को दोष सिद्ध किए जाने के उपरांत सीबीआई जज वायु नंदन मिश्रा सात जुलाई को सजा के प्रश्न पर सुनवाई करेंगे। अदालत ने हत्याकांड के तीन आरोपियों को गत 30 जून को दोष सिद्ध किया था। अदालत ने आरोपी शूटर विक्रम यादव उर्फ कालिया, उसके साथी पन्ना सिंह व बृजेश कुमार यादव उर्फ मुन्ना को दोष सिद्ध करते हुए कहा था कि तीनों आरोपी को आगामी सात जुलाई को सजा के प्रश्न पर सुनने के लिए जेल से तलब किया जाए। इस मामले की रिपोर्ट मृतक एवं लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट इंद्र देव सिंह की पत्नी नयनतारा ने आठ अगस्त 2002 को कैसरबाग कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीबीआई विवेचना के अनुसार घटना के दिन शाम को स्व. इंद्रदेव सिंह ने अपनी पत्नी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.