बिजनौर, मार्च 27 -- नजीबाबाद। आदर्श नगर नजीबाबाद निवासी वरिष्ठ गीतकार एवं सेवानिवृत्त कला शिक्षक इंद्रदेव भारती को मुजफ्फरनगर में आयोजित एक सम्मान समारोह में '50 प्लस टेलेंट सम्मान' से नवाजा गया । मेरा वजूद फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान सूचक पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इंद्रदेव भारती पिछले लगभग 60 वर्षों से काव्य सृजन से जुड़े हुए हैं और उनकी रचनाएं साहित्य जगत में अपनी विशेष पहचान रखती हैं। '50 प्लस टेलेंट सम्मान' मिलने पर साहित्य प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.