किशनगंज, मार्च 20 -- किशनगंज, एक संवाददाता इंदौर में बिल्डिंग में आग लगने से किशनगंज के एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत सभी को झकझोर कर रख दिया है। इंदौर में ही सभी का अंतिम संस्कार बुधवार को हो गया। घटना की सूचना मिलने पर किशनगंज से इंदौर पहुंचे परिवार के अन्य लोग पहुँच गए थे। जहां शव का अंतिम संस्कार किया। गुरुवार को मृतको के परिजनों से बातचीत में बताया कि बुधवार की शाम में अंतिम संस्कार हो गया। घटना के बारे में बताया कि घटना बहुत ही दर्दनाक एवं ह्रदय विदारक हुई है। शव वीभत्स हो गया था। उन्होंने बताया कि इस तरह की घटना की कोई कल्पना भी नहीं की थी। विजय सेठिया उनकी पत्नी सहित उनकी बेटी, नाती, नतनी एवं भतीजा के अलावा इंदौर के उनके रिश्तेदार में दो लोगों की मौत हुई है। दूसरे दिन गुरुवार को भी इस ह्रदय विदारक घटना की चर्चा होती रही। मृतक विज...