इंदौर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, 150 ई-बसें चलेंगी
नई दिल्ली, जून 2 -- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश में बस सेवाओं और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि योजना के तहत बस संचालन की शुरुआत सबसे पहले इंदौर क्षेत्र से की जाएगी। मंत्रालय में आयोजित मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मंडल की बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश को इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर और रीवा सहित सात परिवहन क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। इन क्षेत्रों के माध्यम से शहरी, अंतरजिला और अंतर्राज्यीय बस सेवाओं का संचालन किया जाएगा। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत इंदौर शहर में जुलाई से 150 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रस्तावित है। इसके अलावा इंदौर को प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.