गोरखपुर, मार्च 28 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। राजकुमार चौहान हत्याकांड में असलहे की सप्लाई करने वाला मनीष यादव मध्य प्रदेश के इंदौर से असलहा लेकर आता और शहर में सप्लाई करता था। मनीष से पूछताछ कर पांच और तस्करों को अलग-अलग थानों की पुलिस ने पिछले 24 घंटे में गिरफ्तार किया है। पांचों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। जांच में सामने आया कि जहां से मनीष असलहा खरीदता था वहीं से लारेंस विश्नोई गैंग के गुर्गे भी असलहा लेते थे। गोरखपुर पुलिस अब उसके बताए गए स्थान की तस्दीक करने इंदौर जाएगी। 17 मार्च की सुबह बरगदवा निवासी राजकुमार चौहान की गोली और चाकू मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में जब मुख्य आरोपित राज चौहान और विपिन यादव पकड़े गए तब पता चला कि उन्होंने असलहा और चाकू सचिन यादव को छिपाने के लिए दिया है। सचिन को पुलिस ने उठाया तो सप्लायर...