नई दिल्ली, जून 20 -- मुख्यमंत्री Dr मोहन यादव के विजन के साथ मध्यप्रदेश सरकार मालवा क्षेत्र में एक बड़े मेट्रोपॉलिटन विकास मॉडल पर काम कर रही है। प्रस्तावित उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन (UIMR) के तहत इंदौर सहित छह जिलों, 38 तहसीलों और 2781 गांवों को जोड़कर 16 हजार वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में व्यापक विकास की योजना तैयार की गई है। सरकार का दावा है कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत @2047' विजन को गति देने में मध्यप्रदेश को अग्रणी भूमिका में स्थापित करेगी। इस क्षेत्र में करीब सवा करोड़ लोग निवास करते हैं।उद्योग और रोजगार पर बड़ा फोकस सरकार के अनुसार, UIMR के तहत 13,500 हेक्टेयर से अधिक औद्योगिक लैंड बैंक और 14 नए औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे। प्रमुख प्रस्तावों में शामिल हैं:पीथमपुर को इलेक्ट्रिक व्हीकल और एड...