इंदौर, अप्रैल 2 -- इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आईएमएस में एमबीए परीक्षा के दौरान कथित नकल के शक ने ऐसा तूल पकड़ा कि पूरे क्लासरूम को सजा का मैदान बना दिया गया। आरोप है कि परीक्षा खत्म होते ही प्रोफेसर ने सभी विद्यार्थियों को रोककर 300-300 बार "मैं नकल नहीं करूंगा" लिखने का फरमान सुना दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि जिन छात्रों पर शक था, उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पूरी कक्षा को कठघरे में खड़ा कर दिया गया। देर तक घर नहीं पहुंचने पर छात्राओं के परिजनों में हड़कंप मच गया और मामला खुलते ही संस्थान में शिकायतों का दौर शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि 23 मार्च को हुई आंतरिक परीक्षा के बाद प्रोफेसर भानुप्रताप सिंह ने यह सख्त कदम उठाया और सवाल करने पर साफ कह दिया कि कुछ छात्रों को नकल करते देखा गया है, इसलिए पूरी कक्षा को इसकी "सज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.