इंदौर, फरवरी 1 -- मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार को जोश और जुनून से भरी मैराथन उस वक्त मातम में बदल गई, जब एक 25 साल के नौजवान की दौड़ते हुए मौत हो गई। 21 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा ले रहे इस युवक को फिनिश लाइन के बेहद करीब दिल का दौरा पड़ा और वो वहीं गिर पड़े।जीत से बस चंद कदम दूर थे आर्यन मृतक की पहचान 25 वर्षीय आर्यन टोडी के रूप में हुई है, जो हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले थे। एसीपी तुषार सिंह के मुताबिक, आर्यन 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने ही वाले थे। फिनिश लाइन महज 150 मीटर दूर थी, जब वे अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।डॉक्टर ने मौके पर दिया CPR, पर नहीं बची जान घटनास्थल पर संयोग से एक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भरत रावत मौजूद थे। उन्होंने तुरंत आर्यन को संभाला और सीपीआर दिया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। आर्यन को तुरंत सर...