इंदौर, फरवरी 23 -- मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 24 वर्षीय एमबीए छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंदौर में रहने वाली पीड़ित छात्रा ने अपनी सहेली के चचेरे भाई पर प्यार और शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बाबूलाल निवासी उदयपुर (राजस्थान) के खिलाफ दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।कोचिंग में मुलाकात, इंस्टाग्राम व वॉट्सऐप पर बढ़ी बात पुलिस के अनुसार, पीड़िता वर्ष 2021 में अपनी सहेली के साथ एक निजी कोचिंग संस्थान जाती थी, जहां उसकी पहचान सहेली के बड़े भाई बाबूलाल से हुई। आरोपी अपनी बहन को कोचिंग छोड़ने और लेने आता था। इसी दौरान छात्रा और आरोपी के बीच बा...