नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन व्यवस्था को विस्तार देने और सार्वजनिक परिवहन में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने के लिए 11 और 12 सितंबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में यात्री परिवहन विजन समिट-2026 आयोजित की जाएगी। परिवहन विभाग द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। समिट का मुख्य फोकस मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना पर रहेगा। इसमें निजी बस ऑपरेटरों, नीति निर्माताओं, परिवहन प्राधिकरणों, बस निर्माताओं, प्रौद्योगिकी कंपनियों, निवेशकों और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के प्रतिनिधियों के बीच प्रदेश की यात्री परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा होगी। सम्मेलन का आयोजन मध्यप्रदेश ...