इंदौर, जनवरी 24 -- भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित और सीवेजयुक्त पानी से फैल रहे संक्रमण ने एक बार फिर दो परिवारों को उजाड़ दिया। शुक्रवार को इलाज के दौरान 82 वर्षीय विद्या बाई यादव और 63 वर्षीय बद्रीप्रसाद की मौत हो गई। इन मौतों से साफ हो गया है कि हालात अब भी पूरी तरह काबू में नहीं हैं। क्षेत्र से रोजाना उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर मरीज सामने आ रहे हैं। अस्पतालों की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। वर्तमान में 10 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं, जिनमें से दो मरीज वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। विद्या बाई यादव पूरी तरह स्वस्थ थीं और अपने दैनिक काम खुद करती थीं। 10 जनवरी से अचानक उन्हें उल्टी-दस्त शुरू हुए, जिसके बाद कमजोरी बढ़ती चली गई। बार-बार शौचालय जाने के दौरान गिरने से उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई। एमवाय अस्पताल में उम्र अधिक होने के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.