इंदौर में स्वाइन फ्लू से एक और मौत, 10 दिन इलाज के बाद महिला ने तोड़ा दम
इंदौर, सितम्बर 10 -- शहर में स्वाइन फ्लू (H1N1) संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ गई है। इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती शाजापुर की महिला की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला करीब 10 दिन से अस्पताल में भर्ती थी। वह एक सरकारी डॉक्टर की पत्नी बताई गई हैं। महिला की H1N1 जांच 1 सितंबर को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए इंदौर लाया गया था। 2 सितंबर की रिपोर्ट में इन्फ्लुएंजा के साथ कोविड-19 संक्रमण की भी पुष्टि होने की जानकारी सामने आई है। नजदीकी लोगों के मुताबिक महिला को 28 अगस्त से बुखार, खांसी और सर्दी की शिकायत थी। शुरुआती दिनों में उन्होंने स्थानीय स्तर पर उपचार कराया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर जांच कराई गई। 1 सितंबर को जांच रिपोर्ट में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद हालत को देखते हुए उन्हें इंदौर के निजी अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.