इंदौर, मार्च 5 -- इंदौर जिले में वर्ष 2026-27 के लिए कंपोजिट मदिरा दुकानों के बंदोबस्त की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम चरण के दूसरे बैच के तहत गुरुवार को हुई ई-टेंडर नीलामी में शराब ठेकेदारों ने भारी उत्साह दिखाया। जिले के कुल 19 समूहों में से 12 समूहों के लिए नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें विभाग को कुल 68 निविदाएं प्राप्त हुईं। इन 12 समूहों के लिए 3.91 अरब रुपये का आरक्षित मूल्य निर्धारित किया गया था, जिसके मुकाबले 3,93,87,76,101 रुपये की उच्चतम बोली प्राप्त हुई है।राजस्व में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष की नीलामी में पिछले वर्ष की तुलना में राजस्व में बड़ी उछाल देखने को मिली है। वर्ष 2025-26 के वार्षिक मूल्य (3.25 अरब रुपये) की तुलना में इस बार प्राप्त हुई बोली 68 करोड़ रुपये अधिक है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.