इंदौर, नवम्बर 1 -- मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया। बड़े भाई के साथ गार्डन में खेलने पहुंचे 15 साल के कनिष्क बोयत की अचानक गिरने के बाद मौत हो गई। दोनों भाई खेलने से पहले वार्मअप कर रहे थे, तभी कनिष्क अचानक गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। भाई ने उसे संभालने के साथ सीपीआर (CPR) देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है।अचानक जमीन पर गिरा लसूड़िया पुलिस के मुताबिक, कनिष्क बोयत बी-ब्लॉक, स्कीम-78 का निवासी था। वह तलावली चांदा स्थित एक निजी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता था। कनिष्क हर शनिवार और रविवार को अपने बड़े भाई दिव्यांश के साथ गार्डन में खेलने जाता था। शनिवार शाम भी दोनों भाई...