इंदौर, अप्रैल 17 -- इंदौर के करीब महू के जंगल में हुई सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात के सिलसिले में पुलिस ने शुक्रवार को आखिरकार बड़ी कामयाबी हासिल कर ली। 14 अप्रैल 2026 को हुई इस दरिंदगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया है। ये दोनों आरोपी युवती को घसीटकर के बड़गोंदा थाना क्षेत्र में स्थित बेरछा के जंगल में ले गए थे और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया था। इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने दोनों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।दबिश देकर पकड़े गए दरिंदे विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने बेरछा जंगल में ही दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस का कहना है कि ये आरोपी पहले से ही ऐसे अपराधों में लिप्त रहे हैं...