इंदौर में मिड-डे मील खाते ही बिगड़ी 30 बच्चों की तबीयत, 4 ICU में भर्ती; फूड पॉइजनिंग की आशंका
इंदौर, अगस्त 22 -- इंदौर जिले के सांवेर क्षेत्र में शनिवार को मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल में बच्चों को कढ़ी-चावल परोसे गए थे, जिसे खाने के कुछ देर बाद कई बच्चों ने पेट दर्द, चक्कर आने और सिरदर्द की शिकायत की, जिसके बाद स्कूल में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में 19 बच्चों को भर्ती किया गया, इनमें से चार बच्चों को एहतियात के तौर पर ICU में रखा गया है। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही इस बारे में उनके परिजनों को जानकारी दे दी गई और फिर उन्हें उपचार के लिए इंदौर के अरविंदो अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल किसी भी बच्चे की हालत गंभीर नहीं है। यह घटना सांवेर के सिंहाना गांव के शासकीय माध्यमिक विद्यालय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.