इंदौर, जुलाई 7 -- इंदौर शहर में हो रही लगातार बारिश के बीच कैंट रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में हुई शादी वहां पहुंचे मेहमानों के लिए ना केवल यादगार बन गई बल्कि साथ ही देश-विदेश के लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बन गई है। दरअसल तेज बारिश के चलते पूरे गार्डन में जलभराव हो गया था, लेकिन इसके बावजूद दूल्हा-दुल्हन ने पूरे उत्साह के साथ विवाह की सभी रस्में निभाईं। इस अनोखी शादी के वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जुलाई के पहले सप्ताह में ही इंदौर में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। इसी बीच कैंट रोड स्थित मैरिज गार्डन में पूर्वा और वैभव का विवाह समारोह आयोजित था। समारोह के दौरान मूसलाधार बारिश होने से गार्डन पानी से लबालब भर गया। जलभराव के कारण मेहमानों को मंडप और भोजन स्थल तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का साम...