इंदौर, सितम्बर 9 -- इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार को नगर निगम के बुलडोजर ऐक्शन के दौरान बवाल हो गया। भीड़ को हटाने के दौरान एक युवक ने एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल को धक्का दे दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभाली और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस ने मौके से 6 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने इन सभी पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।मच गया हड़कंप बुधवार सुबह करीब 8 बजे साउथ तोड़ा में नगर निगम की टीम पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया। रावला स्थित श्रीगौड़ विद्या मंदिर से जवाहर मार्ग जाने वाली सड़क को साफ कराने के लिए निगम ने नाले के पास बनी दुकानों, मकानों और कारखानों पर कार्रवाई शुरू की। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। बुलडोजर ऐक्शन के विरोध में स्था...