इंदौर में बरेली के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक
बरेली, अक्टूबर 7 -- बरेली। इंदौर के सीडीजीआई में 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बरेली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अजय अपूर्व ने 27 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। शौर्य वर्मा ने 21 किलोग्राम और शुभ बिसारिया ने 78 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। ऋषभ कनौजिया ने 23 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर संगठन के पदाधिकारियों ने उनका सम्मान कर उत्साहवर्धन किया। अध्यक्ष ज्ञानेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष अमर सिंह परमार और सचिव अनिल बॉबी ने खिलाड़ियों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- पहली बार राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ओवर आल चैंपियन बनने का खिताब जीता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.