इंदौर, मई 15 -- मध्य प्रदेश के इंदौर में उल्टी-दस्त से दो बहनों की मौत होने का मामला सामने आया है। इस घटना ने कुछ महीने पहले भागीरथपुरा में गंदा पानी पीने से कई लोगों की मौत होने की यादें ताजा कर दी हैं। इस ताजा घटना के बाद लोगों में डर और दहशत का माहौल बन गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाके का सर्वे शुरू कर दिया है। इंदौर जिले के देपालपुर क्षेत्र में उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद दो सगी बहनों की मौत से हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके का सर्वे शुरू किया। मामला वार्ड क्रमांक-6 स्थित हरिजन मोहल्ले का है, जहां मजदूरी करने वाले मुकेश चौहान की दो बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मोहल्ले में डर और दहशत का माहौल जानकारी के मुताबिक 8 साल की खुशबू और 6 साल की आरती की तबीयत अचानक खराब हो...