नई दिल्ली, फरवरी 10 -- इंदौर में ड्रग्स के खिलाफ जंग में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने खुद अपने पति के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया। मल्हारगंज की रहने वाली इस महिला ने शहर के पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को सीधे शिकायत भेजकर अपने पति पर कॉलेज और हॉस्टल के छात्रों को गांजा और स्मैक बेचने का आरोप लगाया। महिला ने न केवल शिकायत की, बल्कि अपने घर के भीतर रखे ड्रग्स के पैकेट, तराजू और अन्य सामान का वीडियो बनाकर सीधे कमिश्नर को भेज दिया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने बताया कि, उसका पति बुद्ध किरण महालक्ष्मी नगर में एक बड़ी पान की दुकान चलाता है, जिसकी आड़ में वह ड्रग्स की सप्लाई करता था। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति का मुख्य निशाना पास के कॉलेजों और हॉस्टलों में रहन...