इंदौर में नीट छात्रा ने इमारत से कूदकर की आत्महत्या, बहन बोली- परीक्षा की वजह से तनाव में थी
श्रुति तोमर, जून 19 -- मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से शुक्रवार सुबह उस वक्त एक बुरी खबर आई, जब देर रात एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद 20 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान अवंतिका मौर्य के रूप में हुई है, जो कि धार के एक मेडिकल ऑफिसर की बेटी थी और रविवार को होने वाली NEET-UG की परीक्षा में शामिल होने वाली थी। अवंतिका की बहन ने बताया कि वह परीक्षा की तैयारी को लेकर बहुत ज्यादा तनाव में थी। बहन ने बताया कि वह तीन बार पहले भी यह परीक्षा दे चुकी थी, लेकिन असफल रहने की वजह से अब उसके पास परीक्षा पास करने का यह आखिरी मौका था। तीसरी मंजिल से गिरने के बाद छात्रा को गंभीर हालत में गुरुवार रात अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार को चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी संतोष दूधी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि शुरुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.