इंदौर, नवम्बर 26 -- इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में सिग्नेचर हाइट्स के सामने खाली प्लॉट पर मिले जले हुए शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस युवक को परिवार के लोग तलाश रहे थे, उसकी हत्या किसी अनजान दुश्मन ने नहीं, बल्कि उसके ही दोस्त ने की थी। आरोपी को शक था कि मृतक उसकी पत्नी से बातचीत करता है। इसी संदेह ने उसके भीतर इस कदर नफरत भर दी कि उसने दोस्त को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव को पुराने कपड़ों और घरेलू सामान के बीच रखकर आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में ई-रिक्शा चालक अजय कपारिया को गिरफ्तार किया है। वह गरीब नवाज कॉलोनी का रहने वाला है। मृतक की पहचान श्रेयांश नगर (छोटा बांगड़दा) निवासी विनय उर्फ हरिओम के रूप में हुई है। विनय भी ई-रिक्शा चलाकर अपना गुजर-बसर करता था।जै...