नई दिल्ली, जनवरी 2 -- इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए राज्य सरकार को सख्त से सख्त कदम उठाते रहने की जरूरत है। मायावती ने ट्वीट कर कर कहा कि 'इंदौर शहर में प्रदूषित पानी पीने से अनेक निर्दोष नागरिकों की मौत और अन्य अनेक लोगों के बीमार हो जाने की अति-दुखद एवं चौंकाने वाली खबर काफी चर्चा में है। ऐसी सरकारी गैर-जिम्मेदारी और उदासीनता को लेकर लोगों में स्थानीय स्तर पर ही नहीं बल्कि पूरे देशभर में व्यापक आक्रोश भी स्वाभाविक है।' उन्होंने आगे लिखा 'वैसे तो लोगों को खासकर साफ हवा और पानी आदि मुहैया कराना हर सरकार की पहली जिम्मेदारी होती है, किन्तु यहां अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की तरह ही बुनियादी जनसुविधा के संबंध में भी सरकारी लापरवाही और भ्रष्टाचार आदि काफी घातक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.