इंदौर में दीवाली के अगले एक दूसरे पर 'अग्निबाण' क्यों बरसाते हैं लोग, देखने आते हैं हजारो लोग
इंदौर, नवम्बर 9 -- दीपावली के दूसरे दिन इंदौर जिले के गौतमपुरा में सदियों पुरानी परंपरा रोमांचक नजारे के साथ जीवंत होती है। यहां पारंपरिक हिंगोट युद्ध का आयोजन किया जाता है। इसमें गौतमपुरा का तुर्रा दल और रूणजी का कलंगी दल एक-दूसरे पर आग से दहकते हिंगोट बरसाते हैं। इस अनूठे आयोजन को देखने के लिए आसपास के गांवों के साथ दूर-दराज के इलाकों से भी हजारों लोग पहुंचते हैं। ढाल, साफा और बारूद से भरे हिंगोट के साथ योद्धाओं का मैदान में उतरना इस आयोजन को खास बनाता है।आमने-सामने होंगे दो गांवों के योद्धा हिंगोट युद्ध दीपावली के अगले दिन पड़वा पर आयोजित किया जाता है। इसमें दो दल हिस्सा लेते हैं। गौतमपुरा के योद्धा तुर्रा दल का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि पास के रूणजी गांव के योद्धा कलंगी दल में शामिल होते हैं। शाम ढलते ही दोनों दल पारंपरिक वेशभूषा मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.