इंदौर, फरवरी 27 -- इंदौर के प्रतिष्ठित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले संस्थानों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस गर्ल्स हॉस्टल को अभिभावक अपनी बेटियों के लिए सुरक्षित समझते हैं, वहां एक ऐसा खेल चल रहा था, जिसे जानने के बाद हर जिम्मेदार नागरिक को गुस्सा आ रहा है। इस पूरे मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब फर्स्ट ईयर की पांच छात्राओं ने हिम्मत जुटाकर इस मामले की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा लगातार उन पर बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव बना रही है। वह लड़की अन्य लड़कियों को बॉयफ्रेंड बनाकर लाइफ एंजॉय करने के लिए उकसाती थी। वह कहती थी, तुम बॉयफ्रेंड नहीं बना सकती तो मैं ऐप से बनवा दूंगी। लड़कियों ने बताया कि ये कोई दोस्ताना सलाह नहीं थी,...