पटना, मार्च 19 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मध्यप्रदेश के इंदौर में इलेक्ट्रिक कार के चार्जिंग प्वाइंट में शार्ट सर्किट से घर में लगी आग से बिहार के किशनगंज जिले के रहने वाले छह लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने मृतक के शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। साथ ही नई दिल्ली के स्थानिक आयुक्त को निर्देश दिया है कि मध्यप्रदेश सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके गांव तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...