इंदौर में गरबा के बीच खूनी खेल! रिटायर्ड फौजी ने युवक को गोलियों से भून डाला, विवाद क्या था
इंदौर, अक्टूबर 20 -- इंदौर शहर में गरबा आयोजन के दौरान रास्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। एमआईजी थाना क्षेत्र की कृष्णा बाग कॉलोनी में मंगलवार रात कहासुनी के बाद फायरिंग की घटना सामने आई। आरोप है कि विवाद की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे एक रिटायर्ड आर्मी कर्मी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से दो से तीन राउंड गोलियां चला दीं। इस दौरान रक्षित नाम के युवक के पेट में गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई और गरबा आयोजन के बीच दहशत का माहौल बन गया।रास्ते में कुर्सियां लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10:15 बजे कृष्णा बाग कॉलोनी में गरबा आयोजन चल रहा था। गली में महिलाएं और बच्चे कुर्सियां लगाकर बैठे हुए थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.