इंदौर, अप्रैल 12 -- इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कुंदन नगर स्थित वाइन शॉप के पास अज्ञात बदमाशों ने युवक का सिर कुचलकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। खून से लथपथ हालत में युवक सड़क किनारे पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाइन शॉप पर आए कुछ ग्राहकों ने युवक को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी कृष्ण लालचंदानी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उनके साथ एडीसीपी, एसीपी सहित भारी पुलिस बल भी घटनास्थल पर मौजूद रहा। पुलिस ने मौके को घेरकर जांच शुरू की और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम को ब...