इंदौर, मार्च 28 -- मध्य प्रदेश में इंदौर शहर के पास सिमरोल थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक स्विफ्ट कार में भीषण आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से कार में बैठा साढ़े तीन साल का मासूम चिराग जिंदा जल गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ, जब चिराग अपने पिता संजय के साथ कार में घूमने के लिए गया था। संजय पेशे से मैकेनिक है और घटना के वक्त एक गाड़ी को ठीक करने गए थे। इस दौरान वह बच्चे को कार में बैठाकर पास में खड़े डीजे वाहन में काम कर रहे थे और इसी दौरान कार में आग लग गई। मृतक की पहचान चिराग (उम्र 3 वर्ष 6 माह), पिता संजय भायडिया, निवासी रालामंडल, तेजाजीनगर, इंदौर के रूप में हुई है। यह घटना शनिवार को सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, धीरज चौहान की डीजे गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.