इंदौर में एक ही परिवार में 2 बच्चियों की मौत, मां-बहन की हालत गंभीर; गांव में 200 घरों का हुआ सर्वे
इंदौर, मई 13 -- मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पिछले चार दिन के दौरान एक ही परिवार की दो बच्चियों की संदिग्ध हालात में मौत के बाद प्रशासन जांच में जुट गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. माधव हासानी ने संवाददाताओं को बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर देपालपुर कस्बे में छह साल की बच्ची की मौत नौ और 10 मई की दरम्यानी रात हुई। उन्होंने कहा कि बच्ची के परिजन उसे मृत हालत में एक निजी चिकित्सालय ले गए थे। सीएमएचओ के मुताबिक बच्ची को उल्टियां हो रही थीं और परिजनों ने उसके इलाज के लिए किसी चिकित्सक से सलाह नहीं ली थी। उन्होंने बताया कि आठ साल की एक अन्य बच्ची ने 11 मई को चिकित्सालय में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सीएमएचओ ने बताया कि दोनों बच्चियां सगी बहने थीं। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.