इंदौर, फरवरी 16 -- मध्य प्रदेश के इंदौर में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। मोबाइल फोन और 20 रुपये लूटने के लिए एक 45 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना 12 फरवरी की है, जब बाणगंगा थाना क्षेत्र के एमआर-4 मार्ग पर उसका शव बरामद हुआ। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मामूली लूट के इरादे से की गई इस वारदात में आरोपियों ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। युवक को 18 बार चाकू से गोदा गया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया है। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के देवरघाट शक्ती निवासी 45 वर्षीय खोजीराम नारंगे की मोबाइल फोन और महज 20 रुपये लूटने के लिए हत्या कर दी गई। खोजीराम इंदौर में लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के सामने किराए से रहता था और पोलोग्राउंड स्थित एक कलर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.