नई दिल्ली, फरवरी 13 -- इंदौर के एक इंजीनियरिंग महाविद्यालय ने घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए अनूठी पहल की है। देश के सबसे स्वच्छ शहर के रेसकोर्स रोड पर स्थित श्री जी एस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (एसजीएसआईटीएस) ने अपने परिसर की एक एकड़ जमीन पर जापान की मियावाकी पद्धति से महज दो साल के भीतर नगर वन विकसित किया है। रीयल एस्टेट क्षेत्र के जानकारों ने बताया कि शहर के सबसे महंगे इलाकों में शामिल रेसकोर्स रोड की इस एक एकड़ जमीन का मौजूदा बाजार मूल्य 100 करोड़ रुपये के आस-पास है। एसजीएसआईटीएस के परिसर में विकसित मियावाकी वन को शुक्रवार को एक समारोह में लोकार्पित किया गया। मियावाकी जंगल के दो हिस्सों को कृष्ण तरुवन और चंदन निकुंज नाम दिए गए हैं। एसजीएसआईटीएस, सरकारी सहायता प्राप्त स्वाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.