इंदौर, फरवरी 26 -- मध्य प्रदेश में इंदौर के मध्य रावजी बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ लोगों को अचानक आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतें होने के साथ ही जी मचलाने लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों को भी बुलाया। इस दौरान पता चला कि इलाके में मौजूद एक कबाड़ी की दुकान पर रखे सिलेंडर से किसी गैस का रिसाव हो रहा है और उसी की वजह से इलाके के रहवासियों को यह सारी तकलीफें हो रही हैं। पुलिस ने उस कबाड़ी को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, इस दौरान दमकल विभाग द्वारा रावजी बाजार थाना क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ी की दुकान से उस सिलेंडर को भी बरामद कर लिया गया, जिसमें से गैस रिसाव हो रहा था। प्रशासन ने बताया कि वह अमोनिया गैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.