नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अभिषेक शर्मा ने 69 रनों की पारी खेली। इंदौर में खेले गए इस मैच में अभिषेक शर्मा ने मात्र 30 गेंदों का सामना करते हुए इतने रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 6 चौके और पांच छक्के जड़े। उन्होंने 230 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। अभिषेक शर्मा की इस पारी के दम पर भारत ने 223 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज 209 रन ही बना सकी। इस 14 रनों की जीत में अभिषेक शर्मा का अहम योगदान रहा। अभिषेक शर्मा ने अपनी इस दमदार पारी के साथ 10 रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, जिसमें से उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है और 1 की बराबरी की है। ये दोनों वर्ल्ड रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा से पहले सूर्यकुमार यादव के नाम थे। अब 1 संयुक्त रूप से सूर्या और अभिषेक के नाम है और दूसर...