अररिया, जून 18 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। पिछले 14 मई को मध्य प्रदेश के इंदौर में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर वार्ड संख्या पांच के चार मजदूरों की मौत हो गई थी। इसमें तीन मजदूरों की लाश पूर्व में पहुंच गई थी। एक 21 वर्षीय बाबुल कुमार पासवान कश्यप लापता था। पिता सनुकी पासवान का डीएनए टेस्ट करने के लिए ब्लूड सेंपल लिया था लेकिन मैचिंग नहीं करने से उसकी मां को इंदौर में बुलाया गया जिसके बाद उसकी मां का ब्लड लेकर डीएनए टेस्ट कराया गया। डीएनए टेस्ट करने के बाद मृतक बाबुल का एक महीना चार दिन बाद उसके कंकाल को गुरुवार की सुबह उसके घर भवानीपुर लाया गया। जैसे ही मृतक बाबुल का कंकाल भवानीपुर पहुंच की पूरे गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गया घटना के बाद से ही मृतक मजदूरों के घर मातम पसरा हुआ है जबकि घटना के बाद ही तीन...