इंदौर, मार्च 5 -- इंदौर भागीरथपुरा में दूषित पानी कांड को लेकर गठित जांच आयोग ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में पेश कर दी है। कोर्ट ने आयोग को मामले की विस्तृत जांच कर अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए एक महीने का समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 6 अप्रैल को तय की गई है। मामला शहर में दूषित पेयजल से कई लोगों और 37 मौत और सैकड़ों के बीमार होने के बाद सामने आया था, जिस पर अदालत पहले भी सख्त रुख अपना चुकी है। इंदौर हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट अजय बागड़िया ने पीड़ित पक्ष की और से पेश हुए। उन्होंने हाईकोर्ट के सामने दलील दी कि घटना को करीब 90 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि शहर की 110 वॉटर हेड टंकियों में से केवल एक टंकी में संक्रमण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.