इंदौर, मई 21 -- इंदौर के चर्चित हनीट्रैप मामले में क्राइम ब्रांच की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। अब इस मामले में सागर से रेशू चौधरी की गिरफ्तारी हुई है, जो पूर्व में भाजपा से जुड़ी हुई बताई जा रही है। वहीं, हनीट्रैप की जांच का दायरा नेताओं, कारोबारियों और पुलिस अफसरों तक पहुंच गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गैंग कथित तौर पर हाईप्रोफाइल लोगों को जाल में फंसाकर उनके आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करता था और बाद में ब्लैकमेलिंग के जरिए मोटी रकम वसूली जाती थी। मामले में सबसे बड़ा खुलासा यह सामने आया है कि गैंग की पहुंच छत्तीसगढ़ में पदस्थ एक DIG स्तर के अधिकारी तक भी थी। सूत्रों के अनुसार रेशू चौधरी ने इंदौर के एक होटल में मुलाकात के दौरान कथित तौर पर उस अधिकारी का वीडियो बनाया था। हालांकि पुलिस ने...