इंदौर, सितम्बर 11 -- इंदौर दुग्ध संघ में सांची के पेड़े तैयार करने वाले प्लांट में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मशीन फटने से एक टेक्नीशियन की मौत हो गई, जबकि तीन कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं। अचानक हुए हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मशीन में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, विस्फोट किस वजह से हुआ और उस समय मशीन पर किस तरह की प्रक्रिया चल रही थी, इसका स्पष्ट कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।शाम साढ़े पांच बजे हुआ हादसा लसूड़िया थाना प्रभारी राजकुमार यादव के अनुसार, हादसा शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ। घटना में विनोद कुमार पिता बालमुकुंद चडार, निवासी ग्रा...