इंदौर, फरवरी 4 -- इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। मामले में पहले गिरफ्तार किए दो आरोपियों को पुलिस ने क्लीन चिट देते हुए उनके नाम चार्जशीट में शामिल नहीं किए हैं। इससे पहले पुलिस ने दोनों को साक्ष्य मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि जांच में उनके खिलाफ न तो हत्या से जुड़ा कोई सबूत मिला और न ही सबूत नष्ट करने के आरोपों की पुष्टि हो सकी। ऐसे पुलिस ने उन्हें दोषमुक्त करते हुए छोड़ दिया। जिसके बाद इससे चर्चित केस में शिलांग पुलिस की जांच पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।गार्ड और बिल्डिंग मालिक को पुलिस ने छोड़ा पुलिस से क्लीन चिट पाने वाले दोनों आरोपियों की पहचान बलवीर अहिरवार (गार्ड) और लोकेंद्र सिंह तोमर (बिल्डिंग मालिक) के रूप में हुई है। शिलांग पुलिस द्वारा इन दोनों आरोपियों को शुरुआत में ...