प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। इंदौर में दूषित जल पीने से जान गंवाने वाले 36 लोगों की अस्थियां रविवार को पूरे वैदिक कर्मकांड के साथ संगम में प्रवाहित की गईं। यह पहल शहर कांग्रेस कमेटी प्रयागराज और शहर कांग्रेस सेवादल इंदौर की ओर से की गई।इंदौर एक्सप्रेस से रविवार सुबह 60 सदस्यीय श्रद्धा यात्रा का जत्था प्रयागराज पहुंचा। सभी लोग संगम तट पहुंचे, जहां तीर्थ पुरोहित अनूप त्रिपाठी के नेतृत्व में कर्मकांड कराए गए। इसके बाद मृतकों के परिजनों ने संगम में अस्थि विसर्जन किया। कांग्रेस कोऑर्डिनेटर किशोर वार्ष्णेय ने बताया कि कांग्रेस सेवादल इंदौर के अध्यक्ष मुकेश यादव, जितेंद्र ठाकुर और मुन्ना ठाकुर के नेतृत्व में मृतकों के प्रत्येक परिवार से दो-दो सदस्यों को श्रद्धा-यात्रा में शामिल कराया गया। संगम तट पर सनातन धर्म की परंपरा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.